चैत्र नवरात्रि मेला-2024: विन्ध्याचल धाम में होगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मीरजापुर, अमृत विचार। विख्यात देवी धाम विंध्याचल में इस बार प्रारंभ हो रहे चैत्र नवरात्रि मेला को लेकर अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। लोकसभा चुनाव की घोषणा हो जाने के साथ-साथ भव्य स्वरूप ले रहे विंध्य कॉरिडोर को देखते हुए इस बार जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था में कोई भी लापरवाही बरतना नहीं चाहता है। स्वयं जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और पुलिस अधीक्षक अभिनंदन एक सप्ताह पूर्व से ही विंध्याचल देवी धाम का निरीक्षण करने में लगे हुए हैं। चैत्र नवरात्रि मेला-2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन द्वारा रविवार को पर्याप्त पुलिस बल के साथ विन्ध्यधाम मन्दिर व गंगा घाट क्षेत्रांतर्गत भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लेते हुए सम्बन्धित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देशित दिया गया। 

पुलिस अधीक्षक द्वारा विन्ध्याचल मेले में दुकानदारों, पुजारियों एवं स्थानीय जन से वार्ता कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा बाहर से आने वाले दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिये अपने अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया। 

पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्पूर्ण मेला क्षेत्र, गलियों, मुख्य मार्गो एवं तिराहों, चौराहों पर भ्रमण कर यातायात रूट व्यवस्था, पार्किंग को चेक करते हुए व्यवस्था को लगातार इसी तरह सुदृढ़ बनाये रखने के लिए निर्देशित किया गया।

ये भी पढ़ें -भइया ने आकर बहुत हौसला दिया.., अखिलेश यादव से मिलकर बोले उमर अंसारी

संबंधित समाचार