कौशांबी: कार और स्कूटी की भिड़ंत, एक की मौत
कौशांबी, अमृत विचार। जिले के सैनीथाना क्षेत्र में आज कार और स्कूटी की आमने-सामने की भिडन्त में घायल स्कूटी चालक की मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया कि सैनी क्षेत्र के पथरावा गांव निवासी विकास (25) स्कूटी से सिराथू बाजार की ओर जा रहा था जैसे ही वह सैनी सिराथूमार्ग में निशात हॉस्पिटल के सामने पहुंचा, सामने से आ रही कार ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी।
इस हादसे में विकास गंभीर रूप से घायल हो गया । सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल सिराथू में भर्ती कराया ,जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने चालक सहित कार अपने कब्जे में ले लिया है।
ये भी पढ़ें -अयोध्या में शार्ट सर्किट से लगी आग, 40 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख
