बरेली: अफसर चुनाव ड्यूटी में व्यस्त, अवैध आरओ प्लांट शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार: गर्मी के मौसम में अवैध आरओ प्लांट शुरू हो गए हैं। गली-मोहल्लों में पानी की बोतलों से लदी गाड़ियां दिखने लगी हैं। जिस विभाग को इस गोरखधंधे पर लगाम लगाने की जिम्मेदारी दी गई है, उसके अफसर और कर्मचारी चुनाव ड्यूटी में व्यस्त हैं। चुनाव संपन्न होने में करीब एक माह का समय लगेगा, लेकिन तब तक अवैध आरओ प्लांट की संख्या कई गुना तक बढ़ जाएगी। 

तीन माह पहले शहर निवासी युवक ने मोहल्लों में अवैध आरओ प्लांट संचालन होने की शिकायत शासन को ऑनलाइन माध्यम से की थी। इसपर भू-गर्भ जल विभाग की टीमों ने सुभाष नगर,डीडीपुरम समेत कई इलाकों में सर्वे किया था।

ठंड का मौसम होने के कारण जिस स्थान पर आरओ का संचालन हो रहा था, वहां ताला लटका मिला था। भू-गर्भ जल विभाग के सीनियर हाइड्रोलॉजिस्ट गणेश नेगी ने बताया कि चुनाव ड्यूटी के कारण सर्वे नहीं किया जा रहा है। चुनाव के बाद टीमों को सक्रिय किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बरेली: भाजपा नेता की दुकान में पेट्रोल डालकर लगाई आग, वारदात CCTV में कैद

संबंधित समाचार