Video: लोकसभा चुनाव में वोटिंग का प्रतापगढ़ के दो पुरवों ने किया बहिष्कार, देखिये क्या है वजह  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़, अमृत विचार। देश भर में जहाँ लोकसभा चुनावों को लेकर पार्टियां बड़े दावे कर रही हैं, अपने मैनिफेस्टो में सौगातें लुटाये दे रही हैं वहीँ उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पब्लिक बुनियादी सुविधाओं को लेकर जद्दोजेहद कर रही है। इसका नतीजा ये है की अब उन्होंने लोकसभा चुनावों में मतदान का बहिष्कार कर दिया है।   

21 - 2024-04-07T213428.197

ये पूरी कहानी प्रतापगढ़ जिले के रंजीतपुर चिलबिला से सटे भोरई का पुरवा और डड़वा की है। करीब 2 हजार आबादी वाले इन दोनों पुरवों के लोग इस बात के लिए संघर्ष कर रहे हैं कि मुझे नगर या गांव में शामिल कर लिया जाए। लेकिन अफसोस है कि यहां के लोग मझदार में हैं। यह न तो शहर के हो रहे हैं और न ही गांव के। इस बात से आहत होकर यहां के लोगों ने लोकसभा चुनाव में वोट का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।

ये भी पढ़ें -प्रतापगढ़: जनपदीय महाविद्यालय शिक्षक संघ के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए डॉ.शिव प्रताप सिंह

संबंधित समाचार