बरेली: दो महीने बाद भी स्कूलों ने यूडायस प्लस का डाटा नहीं किया अपडेट, नोटिस जारी कर दी चेतावनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फाइल फोटो

बरेली, अमृत विचार: दो महीने बाद भी 20 माध्यमिक स्कूलों ने यूडायस प्लस का डाटा पोर्टल पर अपडेट नहीं किया है। डीआईओएस ने डाटा अपडेट न करने वाले स्कूलों के प्रबंधक और प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी है।

डीआईओएस देवकी सिंह ने 31 जनवरी तक जिले के सभी स्कूलों को यूडायस प्लस के तहत छात्रों का डाटा पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए थे। डीआईओएस ने बताया कि कई स्कूलों ने डाटा पोर्टल पर अपडेट नहीं किया है तो कई के डाटा में गलतियां हैं। स्कूलों को दो दिन में सही डाटा अपडेट करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली: नोएडा की कंपनी ने पांच करोड़ की ठगी की, कोर्ट के आदेश पर FIR

संबंधित समाचार