बरेली: जालसाजों ने एक ही जमीन का दो बार करा दिया बैनामा, 8 लोगों पर FIR
बरेली, अमृत विचार: जालसाजों ने एग्रीमेंट करने के बाद लाखों रुपये की जमीन दूसरों को बेच दी। पीड़ित ने बैनामा कराने को कहा तो धमकी दी। शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बारादरी के सुरेश शर्मा नगर निवासी अरविंद अग्रवाल ने बताया कि लालपुर स्थित 900 वर्गगज जमीन का एग्रीमेंट 12 जुलाई 2021 को रजनी से छह लाख रुपये में कराया था। रजनी ने इसी जमीन का बैनामा रामपुर जिले के नगीपुर निवासी लक्ष्मण को पांच जून 2023 में कर दिया। आरोपियों ने दाखिल खारिज भी करा लिया।
इसी जमीन का लक्ष्मण ने 10 जनवरी 2024 को रजनी की देवरानी पूनम और जेठानी रेशमा के लिए बैनामा कर दिया। इस मामले में पारस मिश्रा, प्रेम सिंह, रामगोपाल और हरपाल ने गवाही दी। शिकायत पर पुलिस ने रजनी, लक्ष्मण, रेशमा, पूनम, पारस मिश्रा, प्रेम सिंह रामगोपाल और हरपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
यह भी पढ़ें- बरेली: ऑनलाइन काम का झांसा देकर ग्रामीण से ठगी, अज्ञात के खिलाफ FIR
