लखनऊ: Omex R2 सोसाइटी में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। ‌राजधानी लखनऊ के पॉस इलाके गोमती नगर एक्सटेंशन में स्थित omax R2 सोसाइटी में आग लगने से हड़कंप मच गया। सोमवार सुबह अज्ञात कर्म से सोसाइटी के 13 वें व 14 वें फ्लोर पर आग लग गई। आग लगने के बाद सोसाइटी में अफरातफरी मच गई। कुछ ही समय में आग ने विकराल रूप ले लिया, हालांकि समिति के लोगों ने आग की सूचना फायर विभाग को दी। 

मौके पर फायर विभाग ने दिखाई सक्रियता 

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर विभाग की गाड़ियों ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार आग किन करणों से लगी इसके बारे में अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है। आग से 13वीं व 14वीं मंजिल के फ्लोर में नुकसान हुआ है। आग से किसी के जलने या दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी नहीं मिली है। 

कारणं का लगाया जा रहा है पता

राजधानी के पॉश इलाके गोमती नगर एक्सटेंशन में सोसाइटी में आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आग किन कर्म से लगी है जिसको लेकर पड़ताल की जा रही है। फिलहाल बिल्डिंग की वायरिंग चेक कराई गई है जिससे यह पता लगाया जी सके कि कहीं आग शॉर्ट सर्किट की वजह से तो नहीं लही है। वहीं, आग लगने के अन्य करणों को भी तलाशा जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस व फायर विभाग के अधिकारियों ने सोसाइटी में मौजूद कर्मचारी व आमजन से घटना के संदर्भ में जानकारी जुटाई है।

यह भी पढ़ें:-जौनपुर: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के करीबी ने मंत्री दारा सिंह चौहान का किया जोरदार स्वागत, चर्चाओं का बाजार गर्म

संबंधित समाचार