Farrukhabad: BSP के पूर्व MLC मनोज अग्रवाल व पत्नी पालिकाध्यक्ष ने थामा BJP का दामन...अब और आसान हुआ सत्तापक्ष के लिए चुनाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बसपा के पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल व उनकी पत्नी पालिकाध्यक्ष भाजपा में शामिल

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। जिले के कद्दावर नेता पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल व नगर पालिका अध्यक्ष उनकी पत्नी वत्सला अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इससे फर्रुखाबाद में होने जा रहा लोक सभा चुनाव सत्ता पक्ष के लिये आसान हो गया है। बताते चले कि मनोज अग्रवाल बसपा सुप्रीमो मायावती के अति करीबी रहे है। वह बसपा से एमएलसी रह चुके है। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में मनोज अग्रवाल को सपा बसपा गठबंधन से चुनाव लड़ाया गया था। वह खुद पालिकाध्यक्ष रह चुके है। 

उनकी पत्नी वत्सला अग्रवाल ने गतवर्ष हुए नगर पालिका परिषद के चुनाव को निर्दलीय उम्मीद वार के रूप में चुनाव मैदान में उतर कर चुनाव  जीता है। मनोज व वत्सला के भाजपा में शामिल होने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। मनोज अग्रवाल व वत्सला अग्रवाल को भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने पार्टी में शामिल कराया है।

ये भी पढ़ें- Farrukhabad: सपा के महासचिव को उनकी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष ने दी धमकी, कहा- अबकी बच गया..., जानें- पूरा मामला

संबंधित समाचार