Bareilly News: महिला की हत्या कर गेहूं के खेत में फेंका शव, तफ्तीश में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। गेहूं के खेत में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने की काफ़ी कोशिश की। लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के नगरिया गोपालपुर में कुछ लोगों ने गेहूं के खेत में एक 25 वर्षीय महिला का शव पड़ा देखा। शव पड़े होने की सूचना पर गांव में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसपी देहात उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्र मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया शव की पहचान करने की कोशिश की गई है। लेकिन महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। महिला नारंगी सलवार सूट पहनी हुई है। उसके गले पर निशान है।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: गुप्तकालीन 'मिट्टी का शंख' आपको सोचने पर कर देगा मजबूर, आखिर क्यों बनाया गया होगा इसे?

 

संबंधित समाचार