Kanpur Accident: दो दोस्तों के बाद तीसरे ने भी छह दिन बाद उपचार के दौरान तोड़ा दम...ओवरब्रिज से गिरी थी नीचे कार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में सड़क हादसे में घायल दोस्त की उपचार के दौरान मौत

कानपुर, अमृत विचार। हनुमंत विहार थानाक्षेत्र में बीते 1 अप्रैल को हाईवे पर तेज रफ्तार ईको स्पोर्टस कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए रेलिंग तोड़कर ओवरब्रिज से 15 फीट नीचे सर्विस लेन पर गिर गई। हादसे में दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि तीसरे नौबस्ता के आवास विकास हंसपुरम निवासी बैंक मैनेजर रणविजय सिंह (42) की छह दिन बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी। सभी दोस्त कार में सवार होकर मेंहदीपुर बालाजी दर्शन करने के लिए निकले थे।

ये था मामला

उर्सला कैंपस निवासी 27 वर्षीय शिवाजीत वर्मा वार्ड ब्यॉय के साथ-साथ अलमिरा का काम करता था। उसके चचेरे भाई शुभम ने बताया कि वह गाजीपुर लिखे नंबर की ईको स्पोर्ट्स कार लेकर अपने अन्य दोस्तों चकेरी के श्यामनगर निवासी 38 वर्षीय चंदन रघुवंशी और आवास विकास हंसपुरम निवासी स्टेट बैंक आईआईटी में मैनेजर रणविजय को लेकर सोमवार दोपहर को राजस्थान स्थित मेहंदीपुर बालाजी दर्शन करने के लिए जा रहे थे।

शिवाजीत के परिजनों ने बताया कि अभी वह हनुमंत विहार थानाक्षेत्र में शिवाजी स्कूल के पास ओवरब्रिज पर पहुंचे ही थे, कि तेज रफ्तार अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराते हुए रेलिंग तोड़कर सीधे 15 फीट नीचे गिर गई। जिसके पलटने से उसमें बैठे तीनों क्षतिग्रस्त कार में दब गए। तेज आवाज से हुए हादसे के कारण वहां से गुजर रहे लोगों में हड़कंप मच गया।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को कड़ी मशक्कत से निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। जहां शिवाजीत और चंदन रघुवंशी को मृत्यु घोषित कर दिया गया। वहीं तीसरे रणविजय को नौबस्ता के एक निजी अस्पाल में भर्ती कराया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी, तो चीख पुकार मच गई।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: कार में बैठाकर युवक से की लूटपाट...बेहोशी हालत में हाथ-पैर बांधकर खंती में फेंककर हुए फरार

संबंधित समाचार