अयोध्या: ग्राम प्रधानों ने ब्लाक मुख्यालय पर जड़ा ताला, किया प्रदर्शन

अयोध्या: ग्राम प्रधानों ने ब्लाक मुख्यालय पर जड़ा ताला, किया प्रदर्शन

मिल्कीपुर/ अयोध्या, अमृत विचार। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक में मनरेगा के पक्के कार्यों की फीडिंग न होने के कारण प्रधानों में काफी आक्रोश है। सोमवार को ग्राम प्रधानों ने हैरिंग्टनगंज ब्लाक मुख्यालय के सभी गेटों पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया।
  
ग्राम प्रधान संघ के हैरिंग्टनगंज ब्लॉक अध्यक्ष अशोक तिवारी ने बताया कि अप्रैल 2023 से मार्च 2024 तक मनरेगा पक्के कार्य का पूरा बकाया है। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ ग्राम प्रधानों का अप्रैल 2022 से अभी तक का पक्के कार्य का भुगतान नहीं हो पाया है। ग्राम प्रधान संघ के जिला महामंत्री अभिषेक भद्र सिंह ने कहा कि दस अप्रैल 2024 तक बाउचर की फीडिंग होने की अंतिम तिथि है लेकिन अभी तक फीडिंग नहीं शुरू हुई है।मुख्य रूप से ग्राम अछोरा के प्रधान शिवकुमार यादव, हरीरामपुर के प्रधान लक्ष्मीकांत तिवारी, देवनपारा के ग्राम प्रधान राजेंद्र तिवारी, आदिलपुर के ग्राम प्रधान शिव कुमार यादव, पारा ताजपुर के ग्राम प्रधान राम मूरत आदि शामिल हैं।

ये भी पढ़ें -गोंडा: डीसीएम की टक्कर से युवक की मौत