पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने भाजपा छोड़ी, कल कांग्रेस में होंगे शामिल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने सोमवार को कहा कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़ दी है और वह कांग्रेस में शामिल होंगे। इससे करीब एक महीने पहले उनके बेटे बृजेन्द्र सिंह भाजपा छोड़कर विपक्षी दल कांग्रेस में शामिल हो गए थे। बीरेंद्र सिंह की पत्नी और हरियाणा से भाजपा की पूर्व विधायक प्रेम लता ने भी भाजपा छोड़ दी है। प्रेम लता 2014-2019 तक विधायक रही थीं। 

दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन में बीरेंद्र सिंह ने कहा, "मैंने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है और अपना त्याग पत्र पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा को भेज दिया है। मेरी पत्नी प्रेम लता ने भी पार्टी छोड़ दी है। कल (मंगलवार को) हम कांग्रेस में शामिल होंगे।” 

बीरेंद्र सिंह कांग्रेस के साथ चार दशक से अधिक समय पुराने रिश्ते को तोड़कर लगभग 10 साल पहले भाजपा में शामिल हुए थे। उनके बेटे बृजेन्द्र के 10 मार्च को कांग्रेस में शामिल होने के बाद ऐसी अटकलें थीं कि बीरेंद्र सिंह भी कांग्रेस में शामिल होंगे। 

ये भी पढ़ें- बस्तर में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस सरकार के समय भ्रष्टाचार देश की पहचान बन गई थी

संबंधित समाचार