Bahraich accident: बाइक सवार युवक को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। नानपारा बहराइच बाईपास मार्ग पर बाइक सवार को स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

राम गांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेहटा भया निवासी राहुल शुक्ला उर्फ मनीष (23) पुत्र बबलू नाथ मिश्रा मुंशी का काम करते थे। वह सोमवार शाम को सड़क निर्माण में कामकाज देखने के बाद वापस बाइक से अपने घर जाने लगा। नानपारा बहराइच बाईपास मार्ग पर बेगमपुर के पास बाइक सवार को स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पाकर थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा पहुंच गए। थानाध्यक्ष ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मालूम हो कि युवक छोटा था। उसकी बहन का विवाह 25 मार्च को है। दो दिन पूर्व ही पिता को हार्ट अटैक भी पड़ा था।

ये भी पढ़ें -प्रयागराज: पुलिस ने चोर और सुनार को गिरफ्तार कर लाखों का जेवर किया बरामद

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज