रायबरेली: त्रिवेणी एक्सप्रेस के कोच में धुंआ देख सहमे यात्री, मची अफरातफरी
रायबरेली, अमृत विचार। रायबरेली रेलवे स्टेशन पर सोमवार देर प्लेटफार्म पर उस समय अफरा तफरी मच गई जब लखनऊ से प्रयागराज जा रही त्रिवेणी एक्सप्रेस एक कोच में धुआं निकलने लगा। धुंआ निकलता देख यात्रियो में हड़कम्प मच गया। इस दौरान चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका गया। करीब बीस मिनट के बाद ट्रेन में जांच पड़ताल के बाद दोबारा रवाना किया गया।
देर शाम को जब त्रिवेणी स्टेशन से निकली तो प्लेटफार्म से निकलते ही ट्रेन में लगे फायर सिलेंडर के पास धुंआ निकलने लगा इसको देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। इसी दौरान चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका गया वही रेलवे कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई हताहत नही हुआ। स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि कोच में लगे सिलेण्डर के पास धुंआ निकला था। लेकिन बाद में ट्रेन को रवाना कर दिया गया।
ये भी पढ़ें -प्रयागराज में लोगों ने पेयजल की समस्या को लेकर जताया आक्रोश, दी चेतावनी
