बरेली: प्रधानमंत्री मोदी का चेंजओवर आज, सुरक्षा को लेकर फोर्स अलर्ट
बरेली मोदी, पीएम मोदी चेंजओवर,पीलीभीत मोदी,
बरेली, अमृत विचार। पीलीभीत में चुनावी जनसभा के लिए प्रधानमंत्री का मंगलवार को बरेली एयरपोर्ट पर चेंजओवर होगा। इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सोमवार को हेलीकॉप्टर से भी सुरक्षा परखी गई। एसपीजी ने तीन दिन से एयरपोर्ट पर डेरा डाल रखा है।
प्रधानमंत्री मंगलवार की सुबह 9.35 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना होकर 10.25 बजे बरेली एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। पांच मिनट के चेंजओवर के बाद 10.30 बजे वह पीलीभीत के लिए रवाना हो जांएगे। वहां से वापस वह एयरपोर्ट पर 12.25 बजे आएंगे। यहां पर चेंजओवर के बाद 12.30 बजे रवाना होंगे।
ये भी पढ़ें- बरेली: नवरात्रि में खुले में नहीं बिकेगी मीट-मछली, नगर आयुक्त ने सामान जब्त करने और जुर्माना लगाने का दिया निर्देश
