शोपियां में आतंकवादियों ने दिल्ली के टैक्सी चालक को मारी गोली, घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सोमवार को आतंकवादी हमले एक गैर कश्मीरी चालक घायल हो गया। पुलिस ने एक्स पर कहा, "शोपियां के हीरपोरा में आतंकियों ने एक टैक्सी ड्राइवर पर गोली चला दी, जिससे वह घायल हो गया। तलाशी अभियान जारी है। आगे की जानकारी दी जाएगी।" प्राप्त जानकारी के अनुसार आतंकवादियों ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के निवासी परमजीत सिंह को गोली मार दी। 

घायल अवस्था में इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस इलाके को घेर कर आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान चला रही है। परमजीत गाड़ी लेकर शोपिया इलाके में आए हुए थे। सोमवार देर शाम को आतंकियों ने उसे निशाना बनाकर गोलीबारी की। उन्हें पास से गोली मारी गई है। गोली चलने की आवाज सुनकर लोगों की तरफ से पुलिस को सूचित किया गया। 

इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उन्हें उठाकर इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचाया है। बताया जा रहा है कि उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। इस हमले के बाद पूरे इलाके को सील किया गया है। 

ये भी पढे़ं- Eid Moon Sighting 2024: सऊदी अरब में नहीं दिखाई दिया ईद का चांद, जानें कब मनाई जाएगी ईद?

 

संबंधित समाचार