लखीमपुर-खीरी: बैलगाड़ी से टकराकर बाइक सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। थाना ईसानगर क्षेत्र में पीलीभीत बस्ती हाईवे पर सोमवार की देर रात बाइक बैलगाड़ी से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

हादसा गांव अदलिशपुर के पास हुआ। थाना खमरिया क्षेत्र के गांव महरिया निवासी ध्रुव लाल उर्फ धीरू (23) पुत्र गया प्रसाद राजपूत अपनी बहन के घर से वापस महरिया गांव आ रहा था। 

सोमवार की रात करीब दस बजे थाना ईसानगर क्षेत्र के पीलीभीत बस्ती हाईवे पर स्थित अदलिशपुर के निकट बाइक बैलगाड़ी से टकरा गई। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। रोते बिलखते परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  बैलगाड़ी व बाइक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

ये भी पढे़ं- लखीमपुर-खीरी: घर में गड़ा धन निकालने का झांसा देकर जालसाज नगदी-जेवर लेकर फरार, रिपोर्ट दर्ज

 

संबंधित समाचार