विजय नारायण सिंह हत्याकांड: अकेले बाइक से आया और विजय पर दाग दी ताबड़तोड़ गोलिया, देखिए सीसीटीवी फुटेज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर, अमृत विचार। प्रापर्टी डीलर विजय नारायण सिंह हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में देखा जा सकता है कि कैसे विजय नारायण की हत्या करने वाला बदमाश अजय सिंह सिलावट अकेले ही बाइक से पल्लवी होटल एवं बार के सामने पहुंचता है। 

शास्त्रीनगर गली से बाइक लेकर पहुंचा अजय बार के सामने खड़ी कार के पास रोड पर ही बाइक खड़ी की। फिर पिस्टल निकालकर विजय के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिस वक्त गोली चली विजय अपने साथियों संग खड़े होकर बात कर रहा था। इस हमले में विजय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसका साथी अनुज शर्मा घायल हो गया। जिसका इलाज लखनऊ में चल रहा है। 

इतना ही नहीं शूटर अजय सिंह सिलावट के सिर पर इस कदर खून सवार था कि उसने विजय नारायण सिंह को कई गोलियां मारने के बाद उसे अपने पैर से लात भी मारी। विजय नारायण की हत्या करने के बाद अजय सिंह अकेले ही अपनी बाइक पर बैठकर मौके से फिर दरियापुर तिराहे की तरफ फरार हो गया। वहीं, घटना के बाद आसपास लोगों भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी पहुंच गई थी। 

बता दें कि येपूरी घटना शहर स्थित कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के दरियापुर स्थित होटल पल्लवी बार एंड रेस्टोरेंट के सामने रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे की है। जहां विजय नारायण सिंह की हत्या हुई थी। विजय की हत्या के दो दिन बाद मंगलवार को उसके मर्डर का लाइव वीडियो सामने आया है। हालांकि, अजय सिंह सिलावट को पुलिस ने सोमवार की आधी रात के बाद मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें:-सुलतानपुर: विजय नारायण हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

 

 

संबंधित समाचार