Kanpur News: नंदी की मूर्ति खंडित...लोगों की जुटी भीड़, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में नंदी की मूर्ति खंडित

कानपुर, अमृत विचार। साढ़ थानाक्षेत्र के पुलिस चौकी भीतरगांव के पहेवा गांव में लोगों ने मंगलवार को शिवालय के नंदी जी की मूर्ति खंडित देखा। जिसके बाद गांव मे हड़कंप मच गया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्रित होने लगी। इस दौरान लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचते हुए मामले की जांच पड़ताल शुरू की।

जानकारी के मुताबिक, गांव का ही धीरु उर्फ धीरेंद्र पुत्र मूलचंद संखवार जो मानसिक रूप से अस्वस्थ है उसी ने नंदी की मूर्ति में ईंट मारकर तोड़ दिया था। पिता मूलचंद, धर्मेंद्र व अन्य लोगों द्वारा बताया गया कि करीब एक माह पूर्व धीरु उर्फ धीरेंद्र उपरोक्त द्वारा पत्थर मार कर तोड़ दिया गया था।

उसके बाद उसे आगरा मेंटल हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। लगभग पंद्रह दिन एडमिट रहने के बाद अब घर पर उपचार चल रहा है। जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए। मौके पर पुलिस प्रशासन मौजूद है।

ये भी पढ़ें- Etawah: साड़ी के पल्लू ने पहुंचाया मौत के मुंह...सड़क पर गिरी महिला और हो गई मौत, बेटा भी घायल, एक साल पहले हुई थी शादी

 

संबंधित समाचार