लखनऊ :मेट्रो स्टेशन पर मेगा समर गंजिंग कार्निवल में यात्रियों ने की जमकर खरीदारी
लखनऊ । यूपी मेट्रो रेल कार्पोरेशन की ओर से इस बार 8 से 9 अप्रैल को हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर दो दिवसीय मेगा समर गंजिंग कार्निवल का आयोजन किया। मेगा कार्निवल में हस्तशिल्प, बेकरी, गृह सज्जा, सिरेमिक प्लांट, पौधे पूरी तरह से 'मेक इन इंडिया' स्वदेशी वस्तुओं को प्रदर्शन,बिक्री के लिए करीब 40 स्टॉल विक्रेताओं ने हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर सजाया था।
मंगलवार को मेट्रो स्टेशन पर समर कार्निवल का समापन समारोह खूब धूम रही। मेट्रो यात्रियों की भारी भीड़ हस्तशिल्प उत्पादों को खरीदने के लिए उत्साहित दिखी। लखनऊ मेट्रो ने छोटे एवं मझौले विक्रेताओं को मंच देने के लिए मेट्रो स्टेशनों पर स्टॉल लगाने की सुविधा दी है। लखनऊ मेट्रो ने पिछले एक साल में ऐसे करीब 40 आयोजन किए हैं जहां स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिला है।
लखनऊ मेट्रो ने चारबाग एवं हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर पुस्तक मेले का भी आयोजन किया है। चारबाग मेट्रो स्टेशन पर 12 मार्च से बुकलैंड बुक फेयर जारी है जो 24 अप्रैल तक चलेगा। हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर भी 5 अप्रैल से पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है जो 20 मई 2024 तक जारी रहेगा।
