श्रावस्ती में कई मांगों को लेकर किसानों ने सौंपे ज्ञापन
श्रावस्ती, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ( नरेश टिकैत) की ब्लॉक स्तरीय मासिक पंचायत खंड विकास कार्यालय परिसर में ब्लॉक अध्यक्ष अशोक यादव के नेतृत्व में मंगलवार को आयोजित की गई । तहसील अध्यक्ष सोम शर्मा ने सात सूत्रीय मांग पत्र खंड विकास कार्यालय में किसान यूनियन पंचायत की ओर से एडीओ पंचायत इकौना को सौपा।
किसान यूनियन (नरेश गुट) के ब्लॉक अध्यक्ष अशोक यादव के नेतृत्व में मांग पत्र में किसानों की समस्याओं का हवाला देते हुए कहा है कि जयचंदपुर कटघरा में बने गौशाला को संचालित करवाया जाए। ग्राम पंचायत बेलहा राघव के मजरा पंड़रिया में राजू यादव के घर से शंभू गुप्ता घर से होते हुए भूतही तालाब तक नाली निर्माण करवाया जाए। विकासखंड क्षेत्र ग्राम पंचायत दहांवरकला मे इंडिया मार्का नल खराब पड़ा हुआ है उस नल को बनवाने की व्यवस्था सुनश्चित करवाई जाए। ग्राम पंचायत कंजडवा में छुट्टा जानवरो का आतंक है जिसे किसी गौशाला में सुनिश्चित कराया जाए।
किसान यूनियन ने अपनी सभी मांगों को अगली पंचायत के अंतर्गत निस्तारण कराए जाने की मांग की है । किसान यूनियन पंचायत में दिए गए मांग पत्र का लिखित रूप से निस्तारण कराए जाने की मांग की है। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष सोम शर्मा सोमई यादव सहित किसान यूनियन के कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
ये भी पढ़ें -बहराइच: फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, जांच में जुटी पुलिस
