बदायूं: आज होगा चांद का दीदार, कल मनाई जाएंगी ईद की खुशियां 

बदायूं: आज होगा चांद का दीदार, कल मनाई जाएंगी ईद की खुशियां 

बदायूं, अमृत विचार: ईद उल फितर को लेकर मुस्लिम धर्म को मानने वाले लोगों में उत्साह देखते ही बन रहा है। आज चांद के दीदार के बाद अगले दिन ईद की खुशियां मनाई जाएगीं। इसके लेकर लोग तैयारियों में जुटे हुए हैं। बाजार में खासी भीड़ देखी जा रही है।  लोग सिवई और फेनी के साथ अन्य खाद्य पदार्थ की खरीदारी कर रहे हैं। साथ ही नए कपड़ों की खरीदारी  जा रही है। रमजान के बाद जहां ईद की खरीदारी हो रही है। वहीं नवरात्र के प्रारंभ पर सहालग होने से दुकानदारों के चेहरे भीड़ को  देख चमक रहे हैं। 

ईद की खरीदारी के लिए शहर के प्रमुख बाजारों में भीड़ देखी जा रही है। खानपान से लेकर कपड़ों तक की खूब बिक्री हो रही है। महिलाओं की भीड़ ज्वैलरी व चूड़ी व परिधानों की दुकानों पर देखने को मिल रही है। बड़ा बाजार, नेहरू चौक और घंटा घर बाजार में तो इतनी भीड़ जुट रही है कि पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है। यही हाल टिकटगंज, सर्राफा बाजार में दिख रहा है। लोग ईद पर घर आने वाले मेहमानों की खातिरदारी के लिए सेवईं, मेवा, कपड़े, जेवर, टोपी और जूते-चप्पलों की खरीदारी कर रहे हैं। सर्राफा दुकानों पर महिलाओं की भीड़ नजर आई। वहीं बच्चे और बड़े कपड़े, टोपी और कुर्ते खरीदते नजर आए। वहीं मेवा के दाम बढ़ने से लोगों ने कम मात्रा में ही खरीदारी की। सेंवई और फेनी की दुकानों पर ज्यादा भीड़ रही।

मस्जिदों में की जा रही रंगाई-पुताई
रमजानुल मुबारक का महीना लगभग समाप्त होने वाला है और एक दिन बाद मनाई जाने वाली ईद की तैयारियां जोरों पर हैं। भीड़ कपड़ों, फुटवियर, कॉस्मेटिक दुकानों पर ज्यादा नजर आ रही है। वहीं शहर की अधिकांश मस्जिदों की रंगाई पुताई का काम भी तेजी से किया जा रहा है। विशेष पकवान सेवइयों की खरीदारी विशेष रूप से की जा रही है। इसके अलावा मेवा, दूध एवं खोया की दुकान पर भी खरीदारों की भीड़ नजर आ रही है।

ई-रिक्शा बाजार में बन रहे जाम का कारण
ईद और सहालग की खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में लोग बाजार में पहुंच रहे हैं। भीड़ ऐसी है कि सड़क पर पैर रखने तक की जगह नहीं हो पा रही है। इसके इतर ई-रिक्शा और टैंपो बाजार में जाम का कारण बन रहे हैं। मंगलवार को ई-रिक्शा और टैंपो और  ठेले वालों की वजह से जाम लग गया। स्थिति ऐसी हो गई कि  जो  लोग जहां  खड़े थे वही खड़े रहे गए। एक कदम की दूरी तय करने के लिए लोगों के लिए मशक्कत करनी पड़ी। 

ठेले वालों ने बाजार में कर रखा है अतिक्रमण
बाजार में ठेले वालों ने अतिक्रमण कर रहा है। एक ओर जहां  दुकानदारों का सामान दुकानों के बाहर रखा हुआ है। वहीं आधे से ज्यादा रोड पर ठेले वालों का कब्जा रहता है। जिसकी वजह से बाजार में रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है। सबसे अधिक ठेले वाले नेहरु चौक से तहसील गेट पर खड़े होते हैं। इसी रोड़ पर खाद्य पदार्थ बिक्री की दुकानें हैं। इन दुकानों पर बड़ी संख्या में लोग खरीदारी को पहुंचते हैं।  परंतु ठेले वालों के द्वारा रोड पर कब्जा किए जाने पर रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है। जिस ओर नगर पालिका प्रशासन का ध्यान नहीं जा रहा है।

यह भी पढ़ें- बदायूं: डीएम ने खोली लॉटरी, 548 बच्चों को आवंटित हुए विद्यालय