बरेली: झोलाछाप डॉक्टर ने कंपाउंडर के साथ मिलकर की थी पत्नी की हत्या, अवैध संबंधों का विरोध करती थी सीमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: इज्जतनगर क्षेत्र में सीमा की हत्या उसके झाेलाछाप डॉक्टर पति ने कम्पाउंडर के साथ मिलकर की थी। सीमा पति के अवैध संबंधों का विरोध करती थी। उसने कम्पाउंडर के साथ मिलकर सीमा पर चाकू और इमामदस्ते से कई बार किए थे। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं कम्पाउंडर अभी फरार है।

इज्जतनगर थाना प्रभारी जय शंकर सिंह ने बताया कि मूलरूप से बिथरी चैनपुर के बालीपुर अहमदपुर निवासी हाल अखिलेश रामेश्वरम काॅलोनी में रहता है। उसकी शादी भुता में बसावन नगरिया गांव के महेंद्र कुमार की बेटी सीमा राठौर के साथ फरवरी 2017 में हुई थी। अखिलेश के कई महिलाओं के साथ संबंध थे। जिसका सीमा अक्सर विरोध करती थी। वह सीमा के साथ आए दिन मारपीट करता था। 

उसने सीमा को रास्ते से हटाने के लिए इज्जतनगर के सहुआ गांव के रहने वाले कंपाउडर दोस्त विजेंद्र के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। 29 की रात उसने विजेंद्र को अपने घर बुलाया और साथ में खाना-पीना खाने के बाद वहीं पर सुलाया। रात में सीमा घर में टहल रही थी कि उसी समय उसने सीमा को किचन में गिरा दिया। विरोध करने पर इमामदस्ते और चाकू से उसकी ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खून साफ किया। पोस्टमार्टम में सीमा के शरीर में 12 चोटों के निशान आए थे। सीमा के परिजनों की सूचना पर पुलिस ने अखिलेश को गिरफ्तार कर लिया है।

पत्नी को पागल दिखाने के लिए बनवाया पर्चा
अखिलेश ने सीमा काे मानसिक अस्पताल के पर्चे तैयार करा कर पागल घोषित करने की कोशिश की। वह सीमा को लगातार नशीले इंजेक्शन देता था। हत्या करने के बाद अफवाह फैलायी की सीमा की गिरने के कारण मौत हो गई। पुलिस उसके फरार दोस्त की तलाश कर रही है।

वहीं अखिलेश अपनी कार से भागने के फिराक में था कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर खून से सनी शर्ट कलापुर पुलिया नहर के पास से बरामद की। साथ ही हत्या में इस्तेमाल दो मोबाइल, कार, राड, इमामदत्ता और चाकू भी बरामद किया है। आरोपी के मोबाइल फोन में कई महिलाओं से चैटिंग और संबंध होने की पुष्टि भी हुई है।

यह भी पढ़ें- बरेली: ऑनर किलिंग के मामले में पांच लोगों  पर FIR, जानिए पूरा मामला

संबंधित समाचार