हल्द्वानी: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 को हल्द्वानी आएंगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 अप्रैल को हल्द्वानी आ रहे हैं। वह यहां एमबी इंटर कालेज के मैदान में भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की तरफ से जारी कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी 13 अप्रैल को लखनऊ से विशेष विमान से त्रिशूल एयरपोर्ट बरेली पहुंचेंगे।

वहां हेलीकॉप्टर से अपराह्न 1.40 बजे एफटीआई परिसर स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। वहां से कार द्वारा जनसभा स्थल एमबी इंटर कालेज मैदान पर पहुंचेंगे। करीब एक घंटे तक जनसभा को संबोधित करेंगे। बाद में वह यहां से बहेड़ी (बरेली) के लिए प्रस्थान करेंगे।

संबंधित समाचार