Banda News: साहित्यकार दंपत्ति की कविताएं हाइपरपोएम में हुई शामिल...गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा में साहित्यकार दंपत्ति की कविताएं हाइपरपोएम में हुई शामिल

बांदा, अमृत विचार। अंग्रेजी साहित्य की कई विधाओं में 8 पुस्तकें लिखने वाले जनपद के मूल निवासी डा.बृजेश कुमार गुप्ता "मेवादेव"  और उनकी पत्नी वर्षा गुप्ता की कविता रूस से प्रकाशित हुए काव्य संग्रह हाइपरपोएम में शामिल हुई हैं। मेवादेव ने बताया कि इस काव्य संग्रह को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया गया है। 

साहित्यकार दंपत्ति का नाम भी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया। इस काव्य संग्रह में विश्व के 90 देशों के 1692 कवियों ने प्रतिभाग किया है। हाइपरपोएम  के मुख्य संपादक अलेक्जेंडर काबिशेव ने दंपत्ति को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

गौरतलब है कि 27 पुस्तकों के सम्पादक डा.बृजेश के सम्मान में अफ्रीकी देश बिरलैंड राज्य पहले ही डाक टिकट जारी कर चुका है। वह अपने प्रथम ट्रस्ट के अंतर्गत तीन अंर्तराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस आयोजित कर चुके हैं। वर्तमान समय में वह महोबा जनपद के जैतपुर के एसके महाविद्यालय के प्राचार्य हैं।

ये भी पढ़ें- Unnao News: अवैध खनन में लिप्त डंपरों को पुलिस ने छोड़ा...कानूनगो ने अजगैन कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किए थे

संबंधित समाचार