Auraiya Accident: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर...हादसे में एक की मौत व एक गंभीर घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया में सड़क हादसे में एक की मौत

औरैया, अमृत विचार। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बिधूना रामगढ़ मार्ग पर रावतपुर के पास एक तेज अनियंत्रित गति से जा रहे ट्रैक्टर की चपेट में आकर एक बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। वहीं, बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

एरवाकटरा थानाक्षेत्र के ग्राम कटका निवासी रामशंकर शाक्य (55) वर्ष पुत्र इतवारी लाल अपने भतीजे गोविन्द के साथ बाइक से औरैया न्यायालय जा रहा था। गोविंद बाइक चला रहा था, जबकि रामशंकर बाइक पर पीछे बेठे थे। जैसे ही वह बिधूना रामगढ़ मार्ग पर रावतपुर के पास पहुंचे तभी एक तेज अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। 

जिससे रामशंकर व उनका भतीजा गोविन्द गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां रामशंकर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि उनके भतीजे गोविंद को प्राथमिक उपचार के बाद मिनी पीजीआई रेफर कर दिया है। 

कोतवाली पुलिस ने रामशंकर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से ट्रैक्टर की पहचान की जा रही है। तहरीर  के आधार पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Kanpur: फूफा मुझे बचा लो...जो पैसे लेंगे वह मैं आपकों ट्रांसफर कर दूंगा...साइबर ठग ने कुछ इस तरह खाते से पार की रकम

संबंधित समाचार