लखीमपुर-खीरी: बैरिया जंगल में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। थाना पढुआ पुलिस ने बैरिया जंगल में छापा मारकर अवैध शस्त्र फैक्ट्री बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक देशी बंदूक समेत कई बने व अधबने तमंचे, असलहे बनाने के उपकरण आदि बरामद किए हैं। 

 प्रभारी निरीक्षक हरिकेश राय ने बताया कि बुधवार को पुलिस ने बैरिया जंगल में छापा मारा। इस दौरान टीम ने सागर पुत्र बाबूराम निवासी राजपुर मजरा दरेरी को गिरफ्तार किया है। मौके से एक देशी बंदूक, पांच तमंचा, एक अर्धनिर्मित तमंचा, कारतूस, कारतूस खोखा, शस्त्र बनाने के उपकरण, एक पेट्रोमैक्स व 370 रुपये आदि बरामद किए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का चालान भेजा है।

ये भी पढे़ं- लखीमपुर-खीरी: ट्रेन से कटकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

 

संबंधित समाचार