अयोध्या: किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म मामले का आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। नगर कोतवाली पुलिस ने पांच दिन पूर्व अगवा किशोरी को बरामद करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है। दर्ज मामले में दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धारा की बढ़ोत्तरी कर पुलिस ने आरोपी का चालान किया है।  
कोतवाली क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय एक किशोरी संदिग्ध हाल में अपने घर से गायब हो गई थी। उसकी मां को किशोरी अपने कमरे में नहीं मिली थी।

पुत्री की खोजबीन और तलाश में जुटे परिवार ने छानबीन की तो पता चला कि एक बजे उसकी पुत्री को मौला बक्श नगर निवासी युवक सद्दाम ने मुलाकात करने के बहाने बुलाया था। इसके बाद किशोरी की मां ने 4 मार्च को सद्दाम पुत्र अकरम के खिलाफ पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।  

नगर कोतवाल अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि चौकी प्रभारी रामनगर उपनिरीक्षक रजत पाण्डेय की पुलिस टीम ने अगवा किशोरी को बरामद कर मेडिकल परीक्षण के लिए भेजवाया है तथा नामजद आरोपी सद्दाम को लोको कालोनी रामनगर से गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता के बयान के आधार पर दर्ज मामले में दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई गई है तथा पुलिस ने आरोपी का चालान किया है।

ये भी पढ़ें -Lok Sabha Election 2024: भाजपा ने यूपी की 7 सीटों पर फाइनल किये ये नाम, रीता बहुगुणा जोशी का काटा टिकट

संबंधित समाचार