रामनवमी: सुलतानपुर डिपो की 30 बसें अयोध्या से जाएंगी गोंडा, बहराइच व बस्ती

रामनवमी: सुलतानपुर डिपो की 30 बसें अयोध्या से जाएंगी गोंडा, बहराइच व बस्ती

सुलतानपुर, अमृत विचार। अयोध्या में हुए भव्य व दिव्य प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब रामनवमी को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अयोध्या में दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। ऐसे में रामनवमी पर अयोध्या में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भीड़ जुटने की संभावना है। 

अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए पूरा ध्यान रखा जा रहा है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहली रामनवमी के चलते भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने रामनवमी पर 17 से 20 अप्रैल तक अयोध्या से विभिन्न रूटों पर अतिरिक्त रोडवेज बसों का संचालन  करेगी। जिससे श्रद्धालुओ की भीड़ एकत्रित न हो पाए। इसके लिए सुलतानपुर डिपो की 30 बसें अयोध्या मंगाई गई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक अयोध्या के नयाघाट पर अस्थायी बस स्टैंड बनाया जा रहा है। रामनवमी पर 17 से 20 अप्रैल तक अयोध्या में 30 बसें लगाई गई हैं। इसमें 15 बसों का संचालन अयोध्या के नयाघाट से बहराइच के लिए होगा। पांच बसें नयाघाट से गोंडा के लिए और 10 बसें नयाघाट से बस्ती के लिए चलाई जाएंगी। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है।

वर्जन- 
सुलतानपुर से अयोध्या के लिए प्रतिदिन हर 14 मिनट पर 32 बसों का संचालन किया जा रहा है। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ेगी, वैसे-वैसे बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं को बसों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।- नागेंद्र पांडेय, एआरएम सुलतानपुर।

ये भी पढ़ें -लोकसभा चुनाव 2024: बीजपी ने उम्मीदवारों की 10वीं लिस्ट की जारी, चार सांसदों के काटे टिकट