बदायूं: महिला समेत चार लोगों ने धोखाधड़ी से बेची जमीन, कोर्ट के आदेश पर FIR
बदायूं, अमृत विचार: एक महिला ने चार लोगों के साथ मिलकर एक अन्य महिला के साथ धोखाधड़ी की। महिला की जमीन किसी दूसरे के नाम पर बेच दी। पीड़ित महिला ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित के शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो वह कोर्ट की शरण में गई। कोर्ट के आदेश पर आरोप महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
इस्लामनगर थाना क्षेत्र के कस्बा हाता निवासी शाकिर खां ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उन्होंने नई बस्ती लाल बाग निवासी फरमान खान पुत्र उस्मान खान की गाटा संख्या 1480 और 1481 की जमीन खरीदी थी। जिसका बैनामा भी कराया था।
आरोप है कि मोहल्ला मुस्तफाबाद निवासी रिहाना बेगम पत्नी आबिद खां ने धोखाधड़ी करके सुधाकर मिश्रा को वह जमीन बेच दी। इस धोखाधड़ी में मोहल्ला चौक निवासी जनक सिंह पुत्र चंद्रभान सिंह, मोहल्ला उपाध्याय निवासी तोताराम पुत्र सुरेश कुमार, आबिद खां पुत्र छंगे भी शामिल हैं।
उन्होंने धोखाधड़ी से जमीन बेचने का विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें गाली और जान से मारने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि वह लोग प्लाटों पर धोखाधड़ी करके कब्जा करते हैं और बेच देते हैं। महिला ने 5 अप्रैल को पुलिस से शिकायत की लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते वह मजबूरन कोर्ट की शरण में गई। कोर्ट के आदेश पर पांचों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
यह भी पढ़ें- बदायूं: कूड़े और कीचड़ से बजबजा रहे नाले, मच्छरों ने बढ़ाई परेशानी
