रायबरेली: मांगी अमन चैन की दुआ, धूमधाम से मनाई जा रही ईद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। जिलेभर में ईद का पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ईदगाह व मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। नमाजियों ने नमाज अदा कर अमन चैन की दुआ मांगी। ईद उल फितर के मौके पर लोगो ने नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी। 

8

शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रो में ईद को लेकर लोगो मे गजब का उत्साह है। एक माह रमजान के जाने के बाद यह खास मौका होता है जिसमे ईद मनाई जाती है।सुरक्षा को लेकर स्थानीय प्रशासन व पुलिस सुबह से मुस्तैद दिखी। जिले को 5 जोन व 18 सेक्टरों में बांटा गया है। 

5

एएसपी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस लगातार भ्रमण कर पूरी नजर बनाए हुए है। पीएसी के साथ ही ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। ईद का पर्व बड़े ही अदब और एहतराम के साथ संपन्न हो रहा है। ईद पर लोग भी के एक दूसरे के घर भी पर्व की बधाई दे रहे है।इस खास मौके पर घरों में सेवई के अतिरिक्त अन्य भी कई तरीके के व्यंजन परोसे जाते है। पर्व पर खास उल्लास बच्चों में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-CM योगी ने समाज सुधारक ज्योतिराव फुले को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि, जानें क्या कहा..

संबंधित समाचार