झांसी: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में मिला अज्ञात युवक का शव, मची सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

झांसी। उत्तर प्रदेश में झांसी स्थित बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में गुरुवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। पुलिस अधीक्षक -नगर (एसपी-सिटी) ज्ञाानेंद्र कुमार सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि नवाबाद थानाक्षेत्र अंतर्गत बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में आज सुबह एक अज्ञात शव बरामद किया गया।

मृतक की उम्र करीब 18 वर्ष के आसपास है और उसकी पहचान कराये जाने के प्रयास किये जा रहे हैं। खबर लिखे जाने तक युवक की शिनाख्त नहीं हो पायी थी। उन्होंने बताया कि शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जायेगा।

यह भी पढ़ें:-अमित शाह को मिली बड़ी राहत, MP-MLA की विशेष कोर्ट ने खारिज की परिवाद, जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार