Fatehpur Crime: मामूली बहस के बाद युवक पर चापड़ से किया हमला; मौत, आरोपी ने खुद को घर में किया कैद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जिला अस्पताल ले जाते समय थमी सांसें

फतेहपुर, अमृत विचार। चिकन की दुकान में मांस लेने गए एक युवक से मामूली बहस के बाद दूसरे युवक ने चापड़ से हमला कर दिया। चापड़ से हुए हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले के बाद आरोपी अपने घर में कैद हो गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस  ने घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाने के लिए निकली लेकिन उसकी रास्ते में ही सांसें थम गईं। 

फतेहपुर (6)

थरियांव कस्बा निवासी शेर अली पुत्र टिर्री ईद के मौके पर गुरूवार को चिकन लेने कस्बे के राजू मांस विक्रेता की दुकान में गया था। जहां उसे कस्बे का चमन पुत्र इम्तियाज मिल गया। वहीं दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि चमन ने मुर्गा काटने वाले चापड़ से शेर अली पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बेसुध होकर वहीं गिर गया। 

घटना से कस्बे में सनसनी फैल गई। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाने के लिए निकली। वह जिला अस्पताल पहुंच पाते उससे पहले ही शेर अली की सांसें थम चुकी थीं। उधर आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस पहुंची तो आरोपी ने खुद को अपने घर में कैद कर अन्दर से दरवाजा बंद कर लिया। 

वहीं पुलिस उसे बाहर निकालने के लिए प्रयास करती रही। लेकिन खबर लिखे जाने तक आरोपी घर से बाहर नहीं निकला था। मामले में एएसपी विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि आरोपी घर के भीतर है, उसे बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। मीट की दुकान में दोनों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ है, यह अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है।

यह भी पढ़ें- Farrukhabad Crime: मुकदमे की रंजिश में युवक के पैर में मारी गोली; हालत गंभीर, लोहिया अस्पताल में भर्ती

 

संबंधित समाचार