लखीमपुर-खीरी: नगर पंचायत अध्यक्ष के पति का शव बिना बरामद किए ही पुलिस ने कर दिया हत्या का खुलासा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी। मैलानी नगर पंचायत की अध्यक्ष सत्यवती के पति देवेंद्र प्रताप गौतम के लापता होने के मामले में पांचवे दिन यानी आज पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया और एसपी विजय ढुल ने प्रेसवार्ता के दौरान दावा किया कि देवेंद्र के करीबी धीरू ने अपने अन्य तीन दोस्तों के साथ मिलकर उनकी हत्या कर लाश …

लखीमपुर-खीरी। मैलानी नगर पंचायत की अध्यक्ष सत्यवती के पति देवेंद्र प्रताप गौतम के लापता होने के मामले में पांचवे दिन यानी आज पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया और एसपी विजय ढुल ने प्रेसवार्ता के दौरान दावा किया कि देवेंद्र के करीबी धीरू ने अपने अन्य तीन दोस्तों के साथ मिलकर उनकी हत्या कर लाश को नहर में फेंक दिया। पुलिस शव की तलाश कर रही है।

मैलानी नगर पंचायत अध्यक्ष सत्यवती ने पुलिस को सोमवार को तहरीर देकर बताया था कि उनके पति देवेंद्र प्रताप रविवार को कस्बे में ही कहीं किसी काम से गए हुए थे, तभी अचानक लापता हो गए। घरवालों ने रात 10 बजे तक उनके आने का इंतजार किया। इसके बाद उनका फोन स्विच ऑफ बताने लगा। सत्यवती ने पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई। मंगलवार को इस मामले में पुलिस ने बिना शव बरामद किए खुलासा कर दिया।

एसपी ने बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष पति देवेंद्र प्रताप अखिरी बार अपने सहयोगी और विश्वासपात्र दोस्त धीरू के साथ देखे गए थे। पुलिस ने धीरू से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सच्चाई बताई। धीरू ने पुलिस को बताया कि देवेंद्र प्रताप से उसका छह लाख रुपयों को लेकर झगड़ा था, इसलिए उसने अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ मिलकर देवेंद्र को रविवार को अगवा कर लिया। उनको इनोवा गाड़ी में डालकर वे लोग नहर की तरफ ले गए। रास्ते में रस्सी से देवेंद्र का गला कसके उनकी हत्या कर दी और लाश को नहर में फेंक दिया

पुलिस ने आरोपियों की केवल गवाही पर ही देवेंद्र प्रताप को मृत घोषित कर दिया जबकि उनका अभी तक शव बरामद नही हुआ है खुलासे की इतनी जल्दबाजी कहीं पुलिस को भारी न पड़ जाए क्योंकि पुलिस के इस खुलासे से लोगों में रोष है।

संबंधित समाचार