सीतापुर: कूड़े के ढेर में मिला नवजात का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

निजी अस्पतालों की वजह से नवजात का शव मिलना आम बात-सभासद 

सीतापुर,अमृत विचार। कोतवाली नगर इलाके में नवजात शिशु का शव झाड़ियों में मिलने से हड़कंप मच गया। कपड़े में लिपटे हुए शिशु से दुर्गंध आने पर पर स्थानीय लोगो ने देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

नगर क्षेत्र के मोहल्ला सिविल लाइन स्थित कूड़ा अपशिष्ट केंद्र के समीप झाड़ियों में गुरुवार शाम दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगो ने झाड़ियों में देखा तो उसके होश फाख्ता हो गये। झाड़ियों में नवजात का शव कपड़े में लिपटा हुआ पड़ा था। स्थानीय सभासद ने मामले की सूचना पुलिस को सूचना दी। 

पुलिस ने मौक़ा मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि कूड़े के ढेर में नवजात का शव मिला था। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। स्थानीय सभासद राकेश कुमार का कहना है कि आस-पास के निजी हॉस्पिटल की वजह से ऐसी घटनाएं आम होती जा रही है। इन अस्पतालों की जांच होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें:-ओपी राजभर की मां का निधन, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक, आज मणिकर्णिका घाट पर होगा अंतिम संस्कार

 

संबंधित समाचार