बरेली: तमंचे और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, लंबे समय से मिल रही थी पुलिस को शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तमंचा लेकर करता था लोगों को धमकाने का काम 

बरेली, अमृत विचार। बीती रात पुलिस ने एक युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस को एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया। 

जानकारी के मुताबिक थाना देवरनिया पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि गांव गुना हट्टू देवरनिया निवासी पप्पू पुत्र मोहम्म्द रफीक तमंचा लेकर गांव में टहलता है और लोगों को धमकाने का काम करता है। जिसके बाद बीती रात पुलिस ने पप्पू को धर्मपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से एक 12 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदजा दर्ज कर जेल भेज दिया है। 

ये भी पढ़ें- बरेली: मौसम में बदलाव का असर, ठंडा पानी पीने से खराब हो रहा गला

संबंधित समाचार