बहराइच: ट्रक की टक्कर से टूटा विद्युत पोल, आधे नगर पंचायत की बिजली गुल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मोतीपुर/बहराइच, अमृत विचार। नगर पंचायत मिहीपुरवा में गन्ना लेकर जा रही अनियंत्रित मिल ने विद्युत पोल में टक्कर मार दी। जिससे विद्युत पोल टूटकर झूले पर जा गिरा। आधे नगर पंचायत की बिजली गुल हो गई। इसकी शिकायत दर्ज कराई गई है।

मोतीपुर थाना क्षेत्र के मिहीपुरवा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 15 तमोलिनपुरवा के मोहल्ला पांडेयपुरवा में सड़क किनारे लगा विद्युत पोल गुरुवार रात एक बजे ओवरलोड गन्ना ट्रक से टकराकर छतिग्रस्त होकर नीचे गिर गया।जिसकी चपेट में आकर झूला भी टूट गया है। झूले में सो रहा ग्रामीण बाल बाल बच गया।

पोल टूटने से विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई है।वार्डवासी अवनीश त्रिपाठी द्वारा वार्ड के सभासद राजेश चौरसिया को सूचना दी गई। इस संबंध में सभासद से बात की गई तो उन्होंने बताया कि टोल फ्री नंबर पर शिकायत करवा दी गई है।जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।

यह भी पढ़ें:-ओपी राजभर की मां का निधन, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक, आज मणिकर्णिका घाट पर होगा अंतिम संस्कार

संबंधित समाचार