बदायूं: शुभ मुहूर्त में भाजपा प्रत्याशी ने दाखिल किया पर्चा, 18 अप्रैल को कराएंगे घोषित नामांकन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अचानक नामांकन करने पहुंच गए भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य

बदायूं, अमृत विचार। लोकसभा के तीसरे चरण के नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई। कलेक्ट्रेट गेट पर अधिकारी और पुलिस बल तैनात था।

इसी दौरान दोपहर लगभग एक बजे भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य शांति से चार लोगों को साथ लेकर नामांकन करने पहुंच गए। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार को नामांकन पत्र सौंपा। पर्चा दाखिल करने के बाद दोपहर लगभग 2 बजे बाहर आए।

97bdfdb9-e1f2-4a37-8628-65246bfbe75f

उन्होंने पत्रकारों को बताया कि शुभ मूहर्त के चलते उन्होंने पहला पर्चा भरा है। 18 अप्रैल को घोषित रूप से नामांकन कराएंगे। जिसमें प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी सम्मलित होंगे। नामांकन से पहले उन्होंने नगला मंदिर में पूजा की।

ये भी पढ़ें- बदायूं: वार्ड ब्वॉय की जांच पूरी, विभागीय कार्रवाई की तैयारी

संबंधित समाचार