लखनऊ: पूर्व कैबिनेट मंत्री लालजी वर्मा बोले- हॉस्पिटल लूट रहे हैं और डिप्टी सीएम को चिंता नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के मेदांता अस्पताल पर चार लाख रुपए लेने और मां के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री लालजी वर्मा ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर निशाना साधा है।

लालजी वर्मा ने कहा है कि एक तरफ ओपी राजभर मातृशोक से गुजर रहे हैं उपर से हॉस्पिटल द्वारा इस तरह लूट की गई। उन्होंने सवाल उठाते हुए पूछा है कि हम अपने पीजीआई और मेडिकल कॉलेज जैसे अस्पतालों में अच्छी व्यवस्थाएं क्यों नहीं कर पा रहे हैं??

उन्होंने यह भी कहा है कि यह सरकार के लिए चिंता का विषय है कि उनके स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक को अपने विभाग की कोई चिंता ही नहीं है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की मां का निधन गुरुवार हो गया था। वह केजीएमयू में भर्ती थीं। 

मां के निधन के पहले उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओपी राजभर ने मेदांता हॉस्पिटल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि चार दिन में 4 लाख रुपए ले लिए लेकिन इलाज के नाम पर फाइल पर फाइल बनाई गई। लेकिन मां की सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें:-सुलतानपुर: राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले की सुनवाई टली, जानें वजह

संबंधित समाचार