प्रयागराज: घर से पेन खरीदने निकला युवक लापता, परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनी/प्रयागराज,अमृत विचार। औद्योगिक क्षेत्र थानांतर्गत मवैया गांव निवासी एक युवक दो दिन पहले घर से पेन लेने के लिए निकला था। उसके बाद से उसका कुछ भी पता नहीं चला। उसके नहीं मिलने से परिजन परेशान हैं। सभी संभावित स्थानों पर खोजबीन के बाद नहीं मिलने पर परिजनों ने इसकी शिकायत थाना में की है। 

मवैया निवासी करन निषाद (19 ) पुत्र पिंटू निषाद इंटर की परीक्षा देने के बाद नीट की तैयारी कर रहा था। दो दिन पहले वह शाम आठ बजे घर से यह कहकर निकला कि पेन लेने जा रहा है। उसने अपना मोबाइल भी घर छोड़ दिया था। काफी देर तक जब करन घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता होने लगी। हर संभावित स्थानों पर उसकी खोजबीन की गई लेकिन उसका की कुछ पता नहीं चल सका। काफी प्रयास के बाद भी जब कारण नहीं मिला तो परिजनों ने औद्योगिक क्षेत्र थाना जाकर अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस लापता युवक की खोजबीन कर रही है। युवक के परिजन उसके नहीं मिलने से परेशान हैं। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है। उनके मन में तमाम प्रकार की आशंकाएं हो रही है।

ये भी पढ़ें -सुलतानपुर में सपा प्रत्याशी का रुपये बांटने का वीडियो वायरल, नोटिस जारी

संबंधित समाचार