खुद को बीजेपी नेता बताने वाले युवक ने दुकानदार से की मारपीट, गुंडाई का वीडियो वायरल  

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गोसाइगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत खुद को भाजपा नेता बताने वाले एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया परा वायरल हो रही है। वीडियो में युवक अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट करते हुए नजर आ रहा है। मारपीट की घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीडित इर्शाद की शिकायत पर आरोपी टन्नू के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक गोसाइगंज बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि घटना के बाद पुलिस को सूचना मिली थी, जिसके बाद आरोपियो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 
ये है घटना 
मौके पर मौजूद लोगो का कहन है कि आरोपी पीड़ित की दुकान के सामने शराब के नशे में गाली दे रहा था। जिसके बाद पीड़ित ने तथाकथित बीजेपी नेता को ऐसा करने से मना किया। दुकानदार द्वारा मना करने के बाद नेता जी को गुस्सा आ गया और यह अपने साथियों के साथ दुकान में घुस गए जहां पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिल कर पीड़ित की पिटाई कर दी। 
वायरल हुआ सीसीटीवी
घटना का सीसीटीवी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है वीडियों में देखा जा सकता है कि खुद को भाजपा का नेता बताने वाला व्यक्ति किस तरह से अपने साथियों के साथ दुकान में घुस के पीड़ित के साथ मारपीट कर रह है। वीडियों में देखा जा सकता है कि आरोपी पीड़ित पर थप्पड़ों व जूतों से हमला कर रहा है। 

 

संबंधित समाचार