आज का राशिफल। 13 अप्रैल, 2024

आज का राशिफल। 13 अप्रैल, 2024

मेष

आज दिन की शुरुआत कुछ नकारात्मक रहेगी। दोपहर के बाद व्यवसाय से अच्छा धन लाभ हो सकता है। अविवाहित लड़कियों का विवाह तय हो सकता है। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। मानसिक रूप से हलकापन महसूस करेंगे।

वृष

आज जरूरी काम लंबित हो सकते हैं। दूसरों के काम में कमियां न निकालें। निर्णय लेने में थोड़ी बहुत चूक हो सकती है। कुछ असंतोष की स्थितियां बन सकती हैं। पति-पत्नी के बीच संबंधों में कुछ दबाव सा महसूस करेंगे।

मिथुन

आज समाज में आपकी योग्यता की प्रशंसा होगी। कम समय में उच्चतम गुणवत्ता का काम करने से आपको यश मिलेगा। कारोबारियों के लिए दिन बहुत शुभ है। नौकरीपेशा लोगों को आधिकारिक यात्रा करनी पड़ सकती है।

कर्क

आज जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न लें। मित्रों के स्वभाव में आया अचानक बदलाव आपको दुखी कर सकता है। अपनी गुप्त बातें किसी से शेयर न करें। अत्यधिक काम के कारण आपको आराम नहीं मिलेगा जिसके कारण थकान महसूस हो सकती है।

सिंह

आज उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। व्यवसाय में कुछ धीमेपन के बाद अच्छी गति रहेगी। रुका हुआ धन आपको वापस मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आप परोपकार के कार्यों में काफी व्यस्त हो सकते हैं।

कन्या

आज राजनीति से जुड़े लोग अपनी कूटनीतिक क्षमता का परिचय देंगे। पैतृक व्यवसाय में तेजी आएगी। पुरानी यादें दोबारा ताजा हो सकती हैं। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। अवसरों का लाभ उठाने में चूक न करें। परिजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

तुला

आज युवा प्रेम संबंधों को लेकर सावधान रहें। बनते कार्यों में रुकावटें आने की आशंका है। माता-पिता या गुरुजनों की सलाह अवश्य लें। मन में नकारात्मक विचार जन्म ले सकते हैं। छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा करने से बचें।

वृश्चिक

आज आपका मन कुछ अप्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। अपनी दिनचर्या को संतुलित रखें। गैरकानूनी कार्यों की तरफ रुचि लेना उचित नहीं है। नकारात्मक बातों पर ज्यादा ध्यान न दें।

धनु

आज अपनी रुचि के अनुसार काम करने से आप प्रसन्न रहेंगे। व्यापारिक गतिविधियां उत्तम रहेंगी। घर के सभी सदस्य आपके ऊपर काफी प्रसन्न रहने वाले हैं। उच्च अधिकारी आपकी काफी प्रशंसा करेंगे।

मकर

आज संपत्ति के क्रय-विक्रय से बड़ा धन लाभ होगा। घर में निकट संबंधी और रिश्तेदार आ सकते हैं। कुछ महत्वपूर्ण अनुबंध होने के योग बन रहे हैं। दिल की बजाय दिमाग से काम लें। परिवार में आपसी प्रेम और स्नेह बढ़ेगा।

कुंभ

आज नए व्यवसाय की शुरुआत करने के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वन्दिता के कारण परेशानी हो सकती है। व्यर्थ की गतिविधियों में धन बर्बाद न करें। पढ़ाई में थोड़ी परेशानी होगी। नसों में खिंचाव और दर्द की शिकायत हो सकती है।

मीन

आज व्यवसाय में बड़ी डील को लेकर परेशानी हो सकती है। आपका मन नहीं लगेगा। निजी मामलों को लेकर बाहरी लोगों से सलाह न लें। परिवार में कुछ समस्या हो सकती है। शत्रु आपके विरुद्ध सक्रिय रहेंगे।

Related Posts

ताजा समाचार