बलरामपुर: कोयलाबास से लौट रहे यात्रियों से भरी स्कार्पियो पेड़ से टकराई, दो की मौत-सात घायल  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलरामपुर, अमृत विचार। नेपाल के कोयलाबास से लौट रहे यात्रियों से भरी स्कार्पियो पेड़ से टकरा गई। जिसमें बैठे दो लोगों की मौत हो गई। सात लोग घायल हो गए हैं। घायलों को सीएचसी तुलसीपुर लाया गया। सातों को रेफर किए जाने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गौरा थाना क्षेत्र के लोग  शुक्रवार की शाम कोयलाबास से वापस लौट रहे थे। उसी समय जरवा जंगल में स्कार्पियो पेड़ से टकरा गई। घटना में वाहन चालक चंदन (28), मेराजुल (17), रफीकुल (22), जुवैदा (28), मीना (17), अफजल (12), अशरफ अली (10), असलम अली (16) व हसीना (30) घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर एवं एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। परीक्षण के बाद वाहन चालक चंदन निवासी ग्राम सिसहना गोदहना व मेराजुल निवासिनी भुसैलवा को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 

हालत गंभीर होने पर रफीकुल, जुवैदा, अफजल, अशरफ अली व असलम अली को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

ये भी पढ़ें -बलरामपुर: सिरिया नाले में नहाने गए दो बच्चों को मौत, सदमे में हैं परिजन

संबंधित समाचार