रामपुर: युवक की मौत के 12 घंटे बाद दादी की भी मौत, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

सैदनगर, अमृत विचार: युवक की मौत के 12 घंटे बाद दादी की मौत से कोहराम मच गया। परिजनों ने जेल में बंद दूसरे पोते को छोड़े जाने की मांग पुलिस से शुरू कर दी। पुलिस ने कोर्ट का हवाला देकर घरवालों को समझाया तब परिजन अंतिम संस्कार को सहमत हो गए।

मामला अजीम नगर थाना क्षेत्र के साल्वे नगर गांव का था। गांव निवासी राजेंद्र उम्र 30 वर्ष की एक दिन पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। घर वाले युवक का अंतिम संस्कार कर लौटे तो उसकी दादी सुखदेई उम्र 70 वर्ष की भी मौत हो गई। 12 घंटे में दो मौतों के बाद घर में कोहराम मच गया।

घर वालों ने अंतिम संस्कार न करने की बात कहते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा की सूचना मिलते ही थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। परिजनों ने पुलिस से मांग रखी कि जेल में बंद उसके दूसरे पोते को छोड़ दिया जाए उसके बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। लेकिन पुलिस ने कोर्ट का हवाला देते हुए साफ इंकार कर दिया। पुलिस के समझाने पर परिजन मान गए। शुक्रवार शाम को महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- रामपुर: अश्लील वीडियो बनाकर बनाया जबरन शादी का दबाव, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गिरफ्तार 

संबंधित समाचार