Banda News: 202 माइक्रो आब्जर्वरों पर निष्पक्ष लोकसभा चुनाव कराने की जिम्मेदारी...कलेक्ट्रेट में दिया गया प्रशिक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पहले प्रशिक्षण में कार्य एवं दायित्वों की दी गई जानकारी

बांदा, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव में निष्पक्ष मतदान कराने के लिए जिले में 202 माइक्रो आब्जर्वर तैनात किए गए हैं। पहले प्रशिक्षण में माइक्रो आब्जर्वरों को मतदान प्रक्रिया, ईवीएम व वीवीपैट संचालन, संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों के साथ कार्य एवं दायित्वों की जानकारी दी गई।

अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त किए जाते हैं। वह माइक्रो आब्जर्वर स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराते हैं। यदि कहीं कोई गड़बड़ी दिखती है तो वह तत्काल सामान्य प्रेक्षक को इसकी सूचना देकर उसका समाधान भी कराते हैं। 

Banda 1 (3)

कलक्ट्रेट स्थित महर्षि वामदेव सभागार में लोकसभा चुनाव को सकुशल, निष्पक्ष कराने के लिए 202 माइक्रो ऑब्जर्वर को प्रशिक्षण दिया गया। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने सभी माइक्रो आब्जर्वरों को निर्देश दिए कि वह यह अवश्य समझें कि कोई भी बूथ क्रिटिकल या वल्नरेबल कैसे होता है। 

मतदान के दौरान उन्हें किन-किन घटनाओं को आॅब्जर्व करना है। मोक पोल के दौरान अपने बूथ पर उपस्थित रहें। यह सुनिश्चित कराया जाए कि मतदान अभिकर्ता मॉक पोल के समय उपस्थित रहें। मतदाता रजिस्टर में सारी प्रविष्टि अंकित करने पर कड़ी नजर रखें। 

वैलेट पेपर अकाउंट यानि 17 सी की प्रमाणित प्रति मतदान अभिकर्ताओं को अवश्य उपलब्ध कराई जाए। इसके अतिरिक्त अमिट स्याही का प्रयोग ठीक प्रकार से किया जाए। मशीनों की सीलिंग के समय विशेष ऑब्जरवेशन रखी जाए। किसी भी प्रकार की घटना होने पर उसका उल्लेख रिपोर्ट में अंकित किया जाएं।

ये भी पढ़ें- Unnao News: पायलिंग मशीन आने से आरओबी का कार्य होगा तेज...रोजाना घंटों जाम लगने से राहगीर होते परेशान


  

संबंधित समाचार