Bareilly News: ईद के मेले में बार-बालाओं ने देर रात तक लगाए ठुमके, आचार संहिता की खुले आम उड़ाई जा रहीं धज्जियां

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

बरेली, अमृत विचार।  इज्जतनगर थाना क्षेत्र स्थित फरीदापुर चौधरी में ईद पर बिना अनुमति मेला लगाकर डांस पार्टी लगाने का आरोप लगा है। इस मामले में आईजी डॉ. राकेश सिंह से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई। कुछ लोगों ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर भी पुलिस अधिकारियों से शिकायत की है।

फरीदापुर चौधरी निवासी नयाब खान और उनके साथियों ने आईजी कार्यालय में शिकायत कर आरोप लगाया कि एक पूर्व पार्षद ने यह मेला लगवाया है। आरोप लगाया है कि मेले में बिना अनुमति के डांस पार्टी संचालित हो रही है। यहां देर रात तक लड़कियों का अश्लील डांस चलता है। मेला लगाने की कोई भी प्रशासनिक अनुमति नहीं ली गई है। आपत्तिजनक डांस होने से किशोरों और बच्चों पर गलत असर पड़ रहा है।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: परसाखेड़ा में फोम फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

आजमगढ़ को पर्यटन हब बनाने की बड़ी पहल: योगी सरकार ने 617 लाख रुपये स्वीकृत किए, 11 प्राचीन धार्मिक स्थलों का होगा विकास
बाराबंकी में बड़ी कार्रवाई: एचएम ग्रीन सिटी का संचालक बाबा पठान गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
यूपी में सुरक्षा, जांच और आतंकवाद-रोधी इकाइयों को 600 करोड़, आधुनिक पुलिसिंग से लेकर कानून-व्यवस्था सुधार पर सरकार का फोकस
UPHESC Assistant Professor 2026: सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा आज से, सख्त इंतजाम
महिला आरक्षण बिल नहीं हुआ पारित, आगबबूला अपर्णा यादव ने किया प्रदर्शन: सपा-कांग्रेस का झंडा जलाया, बोलीं- देश की नारी शक्ति कभी माफ नहीं करेगी!