सपा सरकार में किए गए कार्यों को जनता तक पहुंचाएं :पवन पांडेय 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी में जुटी समाजवादी पार्टी ने महानगर और विधानसभा कमेटी के साथ मंथन किया। 

समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय लोहिया भवन पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ने महानगर और विधानसभा कमेटी की बैठक की। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव व संचालन विधानसभा अध्यक्ष रक्षा राम यादव ने किया। 

इस मौके पर पूर्व मंत्री ने कहा भारतीय जनता पार्टी के शासन में महंगाई और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। उन्होंने कहा अब सभी पदाधिकारी गांवों में चौपाल लगा कर समाजवादी पार्टी सरकार में किए गए कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का काम करें। जिससे समाजवादी पार्टी के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अवधेश प्रसाद की जीत सुनिश्चित हो। महानगर अध्यक्ष ने कहा सभी जोन प्रभारी अपने सभी सेक्टर प्रभारी से मिलकर बूथ अध्यक्षों के साथ लेकर अपने- अपने  वार्डों में लग जाए। प्रदेश सचिव रामअचल यादव, श्रीचंद यादव, संजय वर्मा, नागेश्वर नाथ कोरी, राकेश पांडे, शक्ति जायसवाल शंकरजीत यादव, जगन्नाथ यादव, अभय दत्त दुबे, अंसार अहमद बबन, रामनेवल आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -समाजवादी पार्टी पर केशव मौर्य का बड़ा प्रहार, कहा-अखिलेश के तीन यार, आजम-अतीक और मुख्तार

संबंधित समाचार