Etawah Suicide: गृहक्लेश के चलते महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या...परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

इटावा, अमृत विचार। घर के सामने रखी झोपड़ी में फांसी लगाकर आत्महत्या की, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप लगाया। मामला ऊसराहार थाना क्षेत्र के नगला भगे गांव निवासी निधि (24) पत्नी महेंद्र सिंह की पत्नी ने शुक्रवार रात को घर के बाहर 50 मीटर दूर रखी झोपड़ी में फंदा से लटककर आत्महत्या कर ली, घर पहुंचने पर पति ने आसपास तलाश किया तो महिला झोपड़ी पर लटकी मिली जिसकी सूचना महिला के परिजनों को दी।

महिला के पिता रविंद्र सिंह यादव निवासी हरिनारायणपुर घसारा औरेया ने घटना की सूचना शनिवार सुबह ऊसराहार पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

बताते चलें परिवार में बंटवारे को लेकर परिवार में पिछले चार दिन से परिजनों व रिस्तेदारों के बीच पंचायत हो रही थी लेकिन बंटवारा नहीं होने से आपस में क्लेश पड़ा हुआ था जिसको लेकर महिला ने आत्महत्या कर ली, पांच बर्ष पूर्व महिला की शादी हुई थी जिससे एक बेटा आठ माह का है। इस संबंध में थाना प्रभारी बेचन सिंह ने बताया कि सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।

ये भी पढ़ें- Kanpur: होटल में बैठकर तीन सटोरी IPL में खिलवा रहे थे सट्टा...क्राइम ब्रांच ने पकड़ा, विदेश से भी खाते में ट्रांजेक्शन के मिले साक्ष्य

संबंधित समाचार