Etawah News: चूना लदा ट्रक वेकाबू होकर ओवरब्रिज पुल से नीचे गिरा, हादसे में चालक घायल
इटावा में सड़क हादसे में चालक घायल
इटावा, अमृत विचार। बकेवर कस्बे से होकर निकले आगरा कानपुर सिक्सलेन हाइवे ओवर ब्रिज से चूना से लदा ट्राला बेकाबू होकर फ्लाई ओवर से नीचे सर्विस सड़क पर जा गिरा। ओवर व्रिज से ट्राला के गिरते ही वह दो टुकङो मे बंट गया। ट्राला में चालक समेत चार लोग सवार थे।
हादसे में ट्रक चालक और एक सवारी समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को सीएचसी महेवा सीएचसी भेजा गया। जबकि दो सवारी मामूली रूप से घायल होने पर वहअपने गंतव्य की ओर रवाना हो गयी। सूचना पर भरथना एसडीम सीओ एवं थाना पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचकर ट्राला को क्रेन की मदद से हटवा कर यातायात सुचारू रूप से चालू करवाया।
हादसा शनिवार की दोपहर में आगरा कानपुर सिक्सलेन हाइवे के बकेवर कस्बा के फ्लाई ओवर ब्रिज का हैं। चूना लादकर एक ट्राला ट्रक ओवर ब्रिज से जा रहा था। तभी वह अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे सर्विस रोड पर गिर गया। हादसे मे ट्राला ट्रक के दो टुकङे हो गये। ट्राला पर सवार चालक और तीन सवारी समेत चार लोग थे।
हादसे में अलवर राजस्थान निवासी चालक भगवत सिंह पुत्र मधुवन सिंह और पवन कुमार पुत्र लाल सिंह नया पुरवा बेला औरैया घायल हो गए। जबकि दो सवारी मामूली रूप से घायल होने के चलते वह घटनास्थल से अपने गंतव्य की ओर चले गए। तीनों सवारी जसवंत नगर से औरैया के लिए सवार हुए थे।
सूचना पर पहुंचे भरथना एसडीएम सुशांत श्रीवास्तव एवं नायब तहसीलदार मनीष द्विवेदी भरथना सीओ अतुल प्रधान एस एस आई हेमंत सोलंकी कस्बा इंचार्ज रामप्रताप सिंह सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। हादसे में घायल चालक और एक सवारी को सीएचसी महेवा पहुंचाया। जब कि दो सवारी मामूली रुपसे घायल अपने गंतव्य की ओर चले गये। क्रेन की मदद से ट्राला ट्रक को एक साइड हटवाकर यातायात सुचारू रूप से चालू करवाया। फिलहाल कोई जनहानि नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें- Etawah Suicide: गृहक्लेश के चलते महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या...परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
