लखीमपुर खीरी: पति-पत्नी फोन पर कर रहे थे बात, फिर दोनोंं ने लगा ली फांसी
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। सदर कोतवाली क्षेत्र में पति पत्नी ने आपस में फोन पर बात करते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि दोनों की आत्महत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। दोनों के परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी के मुताबिक सदर …
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। सदर कोतवाली क्षेत्र में पति पत्नी ने आपस में फोन पर बात करते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि दोनों की आत्महत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। दोनों के परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
जानकारी के मुताबिक सदर कोतवाली क्षेत्र के सिशौना गांव निवासी अखिलेश वर्मा 22 वर्ष की पत्नी अर्चना देवी 20 वर्ष अपने मायके गई थी, वहां पर अपने पति से फोन पर बातें करने के दौरान उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इधर पत्नी की मौत के बाद पति ने भी उसी समय फांसी लगाकर मौत हो गले लगा लिया।
घटना की जानकारी जब परिजनों को हुई तो घर में चीख-पुकार मच गया। दोनों ने आत्महत्या किस बात को लेकर की, इसका पता नहीं चल सका है। परिजन भी दोनों के बीच किसी तरह का विवाद होने को नकार रहे हैं। सदर कोतवाल अरविंद पांडे ने बताया कि दोनों के परिजनों ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी और उन्होंने आपसी सहमत बनाकर दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया।
